सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगभग 2 माह पूर्व सांसद, राज्यसभा सांसद सहित विधायक ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक भवन का लोकार्पण किया था। उस समय संजीवनी क्लिनिक का कार्य पूर्ण हो चुका था। वही अब तक संजीवनी क्लिनिक पर ताला लटका हुआ है तथा संजीवनी क्लिनिक पर लगी टाइल्स उखाड़ दी गई है। लोकार्पण के 2 माह बीत चुके है लेकिन संजीवनी क्लिनिक प्रारंभ नहीं हो पाया है।
नगर पालिका इंजिनियर राहुल शर्मा ने बताया की संजीवनी क्लिनिक में लगी टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके चलते उसे निकाल दोबारा से लगाया जा रहा है। संजीवनी क्लिनिक प्रारंभ कब होगा ये पूछने पर उन्होंने बताया की नगर पालिका अध्यक्ष ही इसकी जानकारी दे पायेंगे की संजीवनी क्लिनिक कब से प्रारंभ होगा। वही इस बार में सीबीएमओ जयसिंह कुशवाहा को कई बार कॉल करने का प्रयास किया गया परन्तु उनका फ़ोन बंद आया।
आपको बता दें की दिनांक 20 जून को उपनगरी बानापुरा के वार्ड क्रमांक 2 में बने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक भवन का लोकार्पण सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने फीता काटकर किया था। उन्होंने बताया था की जल्द ही इस संजीवनी क्लिनिक को प्रारंभ किया जाएगा जिससे की इसका लाभ यहाँ के लोगों को मिल सके। परन्तु 2 माह से अधिक समय बीत गया है परन्तु संजीवनी क्लिनिक प्रारंभ नहीं हो पाया है।