नर्मदा नदी में डूबी देवरानी जेठानी का 23 घंटे बाद मिला शव, एक शव भिलाड़िया घाट पर तो दूसरा शव उमरिया घाट पर मिलानर्मदा नदी में डूबी देवरानी जेठानी का 23 घंटे बाद मिला शव, एक शव भिलाड़िया घाट पर तो दूसरा शव उमरिया घाट पर मिला
Spread the love

नर्मदा नदी में डूबी देवरानी जेठानी का 23 घंटे बाद मिला शव, एक शव भिलाड़िया घाट पर तो दूसरा शव उमरिया घाट पर मिला

शिवपुर तहसील के ग्राम भिलाड़िया के नर्मदा घाट में ऋषि पंचमी पर स्नान करने गई देवरानी जेठानी डूब गई थी। जिनकी एनडीआरएफ सहित पुलिस टीम तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे दोनों के शव मिल गए है। पुलिस सहित एनडीआरएफ की टीम ने शव को नदी में से निकाल लिया है। वही शव को पीएम के लिए सिवनी मालवा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया जाएगा।

शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया की रविवार सुबह 10 बजे नर्मदा स्नान करने आई दो महिलायें डूब गई थी। कल अँधेरा होने तक महिलाओं की तलाश की थी परन्तु शव नहीं मिल पाए थे। सोमवार सुबह 7 बजे से पुनः तलाश शुरू की गई थी। जिसमे एक महिला रानू तंवर का शव ग्राम भिलाड़िया के पास ही मिला तथा दूसरी महिला रक्षा तंवर का शव उमरिया घाट के पास मिला है। दोनों को निकाल लिया गया है, वही पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीएम के लिए ले जाया जाएगा।

आपको बता दें की दोनों महिलायें ऋषि पंचमी के अवसर पर नर्मदा घाट पर स्नान करने आई थी और अचानक गहरे पानी में चली गई। दोनों महिलायें ग्राम फरीदपुर की रहने वाली है। तथा देवरानी जेठानी हैं। डूबने वाली महिलाओं में रक्षा तंवर उम्र लगभग 28 वर्ष तथा रानू तंवर उम्र लगभग 22 वर्ष है।