सिवनी मालवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चौंकायासिवनी मालवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चौंकाया
Spread the love

सिवनी मालवा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी ने अचानक अपना इस्तीफा सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। उनके इस फैसले से कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

अपने हस्तलिखित इस्तीफे में उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा कि—
“आपके द्वारा मुझे जिला नर्मदापुरम के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवनी मालवा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, इसके लिए मैं आपका आभारी हूँ। मैं अपने पारिवारिक एवं अन्य कार्यों में व्यस्तता के चलते संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पाऊंगा, इसलिए मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने का कष्ट करें। आपने एवं पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास किया है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूँगा।”

इस संबंध में जब राजेंद्र रघुवंशी से चर्चा की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इस्तीफा पूरी तरह पारिवारिक कारणों से है और इसके पीछे कोई राजनीतिक या अन्य कारण नहीं है। हालांकि, उनके अचानक इस्तीफे ने स्थानीय राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि पार्टी संगठन इस पद पर किसे नई जिम्मेदारी सौंपता है।