कल विराजेंगी माँ दुर्गा की प्रतिमाएं: मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र में में नवरात्र की तैयारी जोरों पर हैं। 3 अक्टूबर से नवरात्री उत्सव प्रारंभ हो रहा है मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते दिखाई दे रहे हैं। सिवनी मालवा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल सजने लगे हैं। जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है।
मूर्तिकार मोहन बर्मन ने बताया है कि इस बार 30 से अधिक मूर्तियां ऑर्डर पर बनाई गई है। इनकी कीमत 5000 रुपए से लेकर 30000 रुपए तक रखी गई है। वहीं मूर्तिकार भूपेंद्र गौर ने बताया कि 3 फीट से लेकर 11 फीट तक की मूर्तियों का निर्माण किया गया है। इस साल बारिश अधिक होने के चलते मूर्तियों का निर्माण करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
मूर्तिकार राजू मालवीय ने बताया की मूर्ती निमार्ण में उनका पूरा परिवार 3 महीने पूर्व से जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि सिवनी मालवा नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी प्रतिमा निर्माण के आर्डर मिलते हैं,ऑर्डर के अनुसार ही मूर्तियां बनाई जाती है। इस वर्ष मूर्ती बारिश के चलते देरी से पूर्ण हो पाई है।
आपको बता दें की 3 अक्टूबर दिन गुरूवार से नवरात्री उत्सव प्रारंभ हो रहा है। जिसको लेकर प्रशासन सहित आमजन भी तैयारियों में जुट गए है सिवनी मालवा नगरीय क्षेत्र में लगभग 60 प्रतिमाएं स्थापित की जायेंगी जिसमे माँ दुर्गा, भगवान शंकर, साईं बाबा सहित राधा कृष्ण की प्रतिमाएं सम्मिलित है।