हार्ट अटैक से प्रधान आरक्षक की मौत: सिवनी मालवा थाने में पदस्थ थे प्रधान आरक्षक मंगलेश चौधरी
सिवनी मालवा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक (चालक) मंगलेश चौधरी पिता रामकरण चौधरी निवासी ग्राम अंधियारी जिला नर्मदापुरम का शुक्रवार शनिवार रात हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। प्रधान आरक्षक मंगलेश शुक्रवार को ड्यूटी करने के बाद सिवनी मालवा थाने से अपने घर जो की वर्तमान में पुलिस लाइन में था, गए हुए थे। तभी घर पर हार्ट अटैक आ गया और मंगलेश गिर गए।
परिजनों के द्वारा मंगलेश को अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से सिवनी मालवा थाने में शोक की लहर है। थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया की मंगलेश चौधरी प्रधान आरक्षक (चालक) के पद पर सिवनी मालवा थाने में पदस्थ थे। ड्यूटी करने के बाद वे रेस्ट के लिए गए हुए थे जहाँ ह्रदय घात से उनका निधन हो गया। प्रधान आरक्षक मंगलेश चौधरी का अंतिम संस्कार आज शनिवार दोपहर 12 बजे ग्राम अंधियारी से राज घाट नर्मदापुरम में किया जाएगा।