जनसंपर्क कार्यालय के सिनेमा ऑपरेटर रविंद्र शर्मा हुए सेवानिवृत्त, कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाईजनसंपर्क कार्यालय के सिनेमा ऑपरेटर रविंद्र शर्मा हुए सेवानिवृत्त, कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
Spread the love

जनसंपर्क कार्यालय के सिनेमा ऑपरेटर रविंद्र शर्मा हुए सेवानिवृत्त, कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

नर्मदापुरम। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय नर्मदापुरम में पदस्थ सिनेमा ऑपरेटर रविंद्र शर्मा 44 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर 29 मई को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में संयुक्त संचालक जनसंपर्क रश्मि देशमुख ने कहा कि श्री शर्मा ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान सौंपे गए सभी शासकीय दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया। उन्होंने अनेक शासकीय बैठकों, कार्यक्रमों एवं दौरों का सफलतापूर्वक कवरेज किया। उनकी पदस्थापना छतरपुर एवं सीहोर जनसंपर्क कार्यालयों में भी रही, जहां उन्होंने अपनी सेवाएं पूरी लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रदान कीं।

19 जुलाई 1982 को शासकीय सेवा में प्रवेश करने वाले रविंद्र शर्मा ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके द्वारा खींचे गए छायाचित्रों की समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं मंत्रियों द्वारा सराहना की गई। उन्होंने अपने कार्यकाल में फोटोग्राफी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए।

विदाई समारोह के दौरान कार्यालय के कर्मचारियों ने श्री शर्मा को पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर जनसंपर्क कर्मी सुश्री समीक्षा, श्री सुनील संतोरे, श्री संदेश दुबे, श्री नितिन सरियाम सहित रविंद्र शर्मा के परिजन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 44 वर्षों की उल्लेखनीय एवं समर्पित शासकीय सेवा के बाद रविंद्र शर्मा की सेवानिवृत्ति पर सभी कर्मचारियों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।