सिवनी मालवा की छात्रा न्याशा रघुवंशी ने रीजनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता इंदौर में जीता गोल्ड मेडलसिवनी मालवा की छात्रा न्याशा रघुवंशी ने रीजनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता इंदौर में जीता गोल्ड मेडल
Spread the love

सिवनी मालवा के केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा न्याशा बिशन सिंह रघुवंशी ने इंदौर में 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आयोजित रीजनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन न्याशा ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, आत्मविश्वास और लगातार मेहनत के दम पर सभी मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने न्याशा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि न्याशा शुरू से ही खेलों में रुचि रखती हैं और नियमित अभ्यास के चलते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। न्याशा की इस सफलता पर उनके परिवारजन, मित्रों और नगरवासियों ने भी खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

छात्रा न्याशा बिशन सिंह रघुवंशी
     छात्रा न्याशा बिशन सिंह रघुवंशी

अब तक की ख़बरें