ओवरब्रिज निर्माण के लिए मुख्य मार्ग बंद: पक्का अप्रोच रोड नहीं होने से कीचड़ में निकलने को मजबूर ग्रामीणओवरब्रिज निर्माण के लिए मुख्य मार्ग बंद: पक्का अप्रोच रोड नहीं होने से कीचड़ में निकलने को मजबूर ग्रामीण
Spread the love

सिवनी मालवा नगर के झकलाय मार्ग पर रेलवे गेट के पास ओवर ब्रिज बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसने ग्रामीणों तथा राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा पक्का अप्रोच रोड नहीं बनाया गया। इसका नतीजा यह है कि ग्रामीणों को कीचड़ व गंदगी भरे रास्ते से होकर रोजमर्रा का सफर तय करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी अनिल लौवंशी ने बताया की सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। बारिश के चलते रास्ते कीचड़ से भर गए हैं और लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से अप्रोच रोड बनाए जाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अप्रोच रोड नहीं बनाया जाएगा, तब तक उनकी समस्या खत्म नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया, तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। लोगों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन जनता की सुविधा का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। बिना तैयारी और वैकल्पिक व्यवस्था के मुख्य मार्ग बंद करना ग्रामीणों के साथ अन्याय है।

पूरे मामले में एसडीएम सरोज सिंह परिहार ने बताया की जानकारी मिली है पीडब्लूडी विभाग के अधिकारीयों को कहा जायेगा की जल्द से जल्द पक्का एप्रोच रोड बनाया जाए जिससे की आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।