सिवनी मालवा। लोकसभा चुनावों के पहले सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग गया है। विधानसभा चुनाव 2023 में सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे सुनील गौर ने सांसद प्रत्याशी व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया।
सुनील गौर का कहना है कि मित्र धर्म निभाते हुए भाजपा में शामिल हुआ हूँ। दर्शनसिंह चौधरी भारतीय किसान संघ में संघर्ष के साथी रहे है, मित्र रण में है तो मित्र धर्म निभाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचार धारा से प्रभावित होकर लगभग 100 जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए है और आगामी दिनों में 1 हजार से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होगें।
13 साल साथ किसान संघ में काम किया
आम आदमी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रत्याशी सुनील गौर और दर्शनसिंह चौधरी ने वर्ष 2004 से 2017 तक लगभग 13 वर्षो तक भारतीय किसान संघ में साथ काम किया है। इस दौरान दर्शनसिंह चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री थे और सुनील गौर जिला संगठन मंत्री थे।
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
सुनील गौर, विधायक प्रत्याशी व प्रदेश प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी
भगवान जमींदार, ब्लॉक अध्यक्ष सिवनी मालवा, आम आदमी पार्टी
जगदीश लौवंशी, जिला संयुक्त सचिव, आम आदमी पार्टी
बलवंत सिंह राजपूत, किसान विंग जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
विनोद रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
नीरज हनोतिया, युवा विंग जिला उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी