प्रशासन ने किसान संगठनो की बुलाई बैठक: किसान नेता बोले किसी तरह की व्यवस्था नहीं कर पाया प्रशासन, किसान आन्दोलन के लिए तैयार
सिवनी मालवा एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार दोपहर किसान संगठनों, नहर विभाग के अधिकारीयों सहित बिजली विभाग के अधिकारीयों की बैठक आयोजित की गई। जिसमे किसानों को मूंग की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में नहर का पानी पहुँचाने को लेकर चर्चा की गई। किसान नेताओ ने बताया की समस्या सिर्फ बनाई जा रही है, जबकि पानी देने में नहर विभाग के अधिकारिरों को कोई समस्या नही है। नहरों का पूरा संचालन नहर विभग के एसी कर रहे हैं। फिर नहर विभाग में बाकि अधिकारियों को क्यों रखा गया है।
उन्होंने कहा की सिवनी मालवा में जो नहरों की माइनर है उनको खोलना है। बाकी मेन नहर फुल गेज के साथ चल रही है। इटारसी का 12 हजार हेक्टेयर तय रकवा है मूंग के लिए उसके लिए 1019 क्यूसेक पानी का उपयोग कर रहें है। सिवनीं मालवा का मूंग के लिए 24780 हेक्टेयर रकवा तय किया गया है। इसके लिए 1526 चेन से गंजाल तक 1200 क्यूसेक पानी मिल पा रहा है। लेकिन गंजाल से 3008 चेन तक एवं 1283 से 1526 का एरिया का पानी सिवनीं मालवा के हिस्से में जोड़ा जाता है। जबकि ये एरिया हरदा एवं इटारसी क्षेत्र में आता है। इस हिसाब से देखा जाए तो सिवनीं मालवा को 1150 क्यूसेक पानी ही मिल पा रहा है। जिससे तय कमांड रकवे में किसानों को पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है। मूंग फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
चेन से नीचे वाले हिस्से में 10.50 के गेज से पानी छोड़े जाने की किसान संगठनों ने मांग की है। वही वर्तमान में इटारसी क्षेत्र के लिए तय रकवे से 300 क्यूसेक पानी अधिक लिया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री रामेश्वर जाट ने बताया की 2 दिन पहले हमने ज्ञापन दिया था जिसमे 3 दिन का समय दिया गया था नहर का पानी पहुँचाने के लिए आज उसी को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। परन्तु अब तक किसी तरह की व्यवस्था नहीं बन पाई है। सभी किसानो से हमने चर्चा की है अब सभी किसान आन्दोलन के लिए तैयार है।