चुनाव से पहले घटे कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, ये होंगी नई दरेंचुनाव से पहले घटे कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, ये होंगी नई दरें
Spread the love

आज यानी 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर 2024-25 शुरू हो गया है। यह नया साल अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आया है। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घट गए हैं। वहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घटे
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घट गए हैं। दिल्ली में दाम अब 30.50 रुपए घटकर 1764.50 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1795 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में सिलेंडर अब 32 रुपए घटकर 1879 रुपए में मिल रहा है। पहले इसके दाम 1911 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 31.50 रुपए कम हो कर 1717.50 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1930 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 का मिल रहा है।