16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर हुई बैठक16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर हुई बैठक
Spread the love

16 अप्रैल को सिवनी मालवा आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, रोड शो व आमसभा को लेकर हुई बैठक

सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपनगरी बानापुरा के रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला तथा विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। इसके अनुसार 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे कॉलेज स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे और शाम 5:30 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री नगर में सतत रोड शो करेंगे, विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा और इसके बाद मंडी प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।

वहीं जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो नगर के संकटमोचन मंदिर से शुरू होकर पत्थर पुल तक निकलेगा। इस दौरान नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। रोड शो के पश्चात मंडी प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।