विधायक ने की प्रेस कांफ्रेंस: विधायक बोले जिस देश में राष्ट्रीयता की भावना नहीं होती है वहां देश पर संकट आना स्वाभाविक है
सिवनी मालवा के रेस्ट हाउस में विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसमे उन्होंने बताया की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान हमारी पार्टी के द्वारा चलाया जा रहा है। साथ ही सभी को एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की इन अभियान से देशवासियों में देशभक्ति जागृत होती है। राष्ट्रीयता की भावना सभी में आना जरुरी है, देश सर्वोपरि होना जरूरी है। क्यूंकि अभी आपने देखा की हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में चुनी हुई सरकार को बर्खास्त कर दिया। प्रधानमंत्री को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया और एक बिना चुनी हुई अंतरिम सरकार का गठन किया गया है। फौज के द्वारा तख्ता पलट किया गया है।
जहां भी राष्ट्रवाद मजबूत नहीं होता है, जहाँ देश की भावना मजबूत नहीं होती है वहां निश्चित रूप से देश पर संकट आना स्वाभाविक है। हमारे लिए बड़ी ख़ुशी की बात है की हमारा प्रजातंत्र, हमारा लोकतंत्र परिपक्व है। हम समय-समय पर 15 अगस्त, 26 जनवरी पर राष्ट्रीयता की भावना को लेकर अनेकों कार्यकम करते है, जिससे पूरे देश में एकजुटता आये, देश के लिए मर मिटने की भावना आये, प्रेरणा हो।
इसलिए हमारा देश मजबूत प्रजातंत्र है, मजबूत देश है इसलिए हमारी पार्टी तिरंगा अभियान चला रही है घर-घर. गाँव-गाँव, गली-गली, नगर-नगर पूरे देश तथा पूरे प्रदेश में और स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार हम सभी लोग बड़े उत्साह धूमधाम से हर्सोल्लास के साथ मनाएंगे। इसके साथ ही पेड़ लगाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। पेड़ हमारे लिए बहुत उपयोगी है इसके लिए पेड़ का महत्व घर घर बताने का कार्य भी हमारी पार्टी कर रही है।