भगवान परशुराम जन्मोत्सव: 10 मई को सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा किया जायेगा भव्य शोभायात्रा का आयोजनभगवान परशुराम जन्मोत्सव: 10 मई को सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा किया जायेगा भव्य शोभायात्रा का आयोजन
Spread the love

भगवान परशुराम जन्मोत्सव: 10 मई को सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा किया जायेगा भव्य शोभायात्रा का आयोजन

सिवनी मालवा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन स्थानीय राम जानकी राधाकृष्ण मंदिर में किया गया। बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने किस तरह से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा इस पर चर्चा की। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विकास पाठक ने बताया की इस वर्ष भगवन परशुराम जन्मोत्सव 10 मई को है जिसको लेकर भव्य आयोजन किया जाएगा।

जिसमे परशुराम जन्मोत्सव के दिन सुबह भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया जाएगा वही शाम को स्थानीय संकटमोचन हनुमान मंदिर से रामजानकी राधा कृष्ण मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। 8 तथा 9 मई को सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन के द्वारा कल्लू चौक स्थित सीताराम मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन किये जायेंगे तथा 10 मई को रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण किया जाएगा।

सर्व ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों ने बताया की परशुराम जयंती को लेकर सभी विप्र बंधुओं ने तैयारिया शुरू कर दी है। सिवनी मालवा तहसील के प्रत्येक घरों तक भगवान् परशुराम जन्मोत्सव के आमंत्रण पत्र पदाधिकारियों के द्वारा पहुंचाये जायेंगे। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विकास पाठक, प्रवीण अवस्थी, सुभाष दुबे, समीर शर्मा, अमित पालीवाल, विवेक शर्मा, सूरज मिश्रा, प्रद्युम्न तिवारी, प्रियांशु काजवे, लकी चौबे सहित बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज, परशुराम सेना के पदाधिकारी उपस्थित रहे।