भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर 14 अप्रैल को किया जायेगा बैठक का आयोजनभगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर 14 अप्रैल को किया जायेगा बैठक का आयोजन
Spread the love

सिवनी मालवा के स्थानीय राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज की एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में आमंत्रण पत्र वितरित करने और परशुराम जयंती में शोभा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों को किस तरह से आयोजित किया जाएगा इसकी रूपरेखा तैयार की गई।

सिवनी मालवा सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विकास पाठक की उपस्थिति में हुई बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रत्येक घरों तक आमंत्रण भेजने को लेकर चर्चा की गई। विकास पाठक ने बताया कि भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप में मनाने को लेकर बैठक में चर्चा हुई है। इस वर्ष भगवान् परशुराम जन्मोत्सव 10 मई को आयोजित किया जाएगा। साथ ही अगली बैठक 14 अप्रैल को रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर में ही शाम 4 बजे आयोजित की जायेगी जिसमे भगवन परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर अंतिम चर्चा की जाएगी।

आपको बता दें की प्रतिवर्ष सिवनी मालवा नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करता है। वहीं भगवान परशुराम का पूजन अर्चन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव में निकलने वाली शोभा यात्रा में अलग-अलग प्रकार की कई झांकियां भी सजाई जाती है।