लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी 12 मार्च को पहुंचेगे सिवनी मालवा, ये रहेंगे कार्यक्रमलोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी 12 मार्च को पहुंचेगे सिवनी मालवा, ये रहेंगे कार्यक्रम
Spread the love

सिवनी मालवा नगर में संसदीय क्षेत्र क्रमांक 17 नर्मदा पुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी का 12 मार्च को प्रथम आगमन होगा। जिसके चलते कई जगह भाजपा उनका स्वागत किया जाएगा। किसान मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात पहली बार सिवनी मालवा विधानसभा आ रहे है। विधायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।

ये रहेगा दौरा कार्यक्रम
1- बोरतलाई चौराहे पर प्रातः 9:30 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत।
2- भीलाखेड़ी गांव में ग्राम वासियों द्वारा स्वागत 10:00 बजे।
3- डोलरिया आगमन तालाब से रैली के रूप में बस स्टैंड पर पहुंच कर राधा कृष्ण मंदिर में पूजन अर्चन उपरांत कार्यकर्ताओं से संवाद 11:00 बजे।
4- ग्राम रतवाडा में स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
5 – विधायक निवास ग्राम बघवाड़ा में स्वागत किया जाएगा तथा धरमकुंडी एवं भिलटदेव में मुख्य मार्ग पर स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
6- दोपहर 01:00 बजे बानापुरा में प्रवेश निलय ड्रीम्स कॉलोनी में शिक्षक संघ के साथियों द्वारा तुलादान मुख्य मार्ग से होते हुए सिवनी मालवा नगर में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जनों से संवाद एवं वरिष्ठ जनों से सौजन्य भेंट। दोपहर 2:30 बजे स्थान हंसराज मैरिज गार्डन हरदा रोड बजरंग मंदिर के बाजू में सिवनी मालवा में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
7- जिसके बाद चौधरी शिवपुर हेतु प्रस्थान करेंगे तथा मार्ग में आने वाले ग्रामों में मुख्य मार्ग पर स्वागत उपरांत, यादव धर्मशाला में मंडल कार्यकर्ताओं वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य समाज जनों से संवाद शाम 05:00 बजे करेंगे।
8- शाम 6:30 बजे शिवपुर मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल के निवास भैंसादेह पर कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनों से सौजन्य भेंट करेंगे। इस प्रवास कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल एवं सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम शंकर वर्मा उपस्थित रहेंगे।