निवाड़ी की AIG प्रतिभा त्रिपाठी का निधन:इंदौर से इलाज कराकर लौट रही थी, रास्ते में आया हार्ट-अटैक
भोपाल महिला प्रकोष्ठ में पदस्थ AIG प्रतिभा त्रिपाठी का सोमवार को निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार थीं। सोमवार को मेडिकल चेकअप कराकर इंदौर से भोपाल लौट रही थीं, इसी दौरन देवास जिले के सोनकच्छ में उनको हार्ट अटैक आ गया। अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई।
एडिशनल एसपी रैंक की अधिकारी प्रतिभा त्रिपाठी मेडिकल चेकअप कराकर इंदौर से भोपाल लौट रही थीं। इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे देवास के सोनकच्छ में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। AIG प्रतिभा त्रिपाठी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। बता दें कि प्रतिभा महिला सेल में पदस्थ थीं। वे मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के थौना गांव की रहने वाली थीं।