पागल सियार ने किया ग्रामीणों पर हमला: दो महिला एक पुरुष सहित एक बच्चे को काटा, उपचार जारीपागल सियार ने किया ग्रामीणों पर हमला: दो महिला एक पुरुष सहित एक बच्चे को काटा, उपचार जारी
Spread the love

पागल सियार ने किया ग्रामीणों पर हमला: दो महिला एक पुरुष सहित एक बच्चे को काटा, उपचार जारी

सिवनी मालवा तहसील के ग्राम झाड़बीड़ा में सोमवार को एक पागल सियार ने लगभग 4 लोगों को काट लिया। ग्रामीणों ने बताया की सुबह अचानक पागल सियार गाँव में घुस गया और 2 महिलाओं सहित 1 बच्चे व एक पुरुष को घर में घुस कर काट लिया।

ग्राम झाड़बीड़ा की मालती बाई ने बताया की सुबह हम घर में सो ही रहे थे तभी अचानक घर में सियार घुस गया और उसने काट लिया। उन्होंने बताया की गाँव में और लोगो को भी सियार ने काटा है। अभी हम 4 लोग अस्पताल आये है, बाकी लोग भी आ रहे है। वही 11 वर्षीय शिवम् ने बताया की वो घर में ही था तभी अचानक सियार आ गया उसने शिवम की ऊँगली तथा हाथ पर काट लिया। ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर पागल सियार भागा।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। वन विभाग के नाकेदार केवलराम गौर ने बताया की कि सियार पागल होने पर ही लोगों पर हमला करते हैं। उन्होंने बताया की सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल मालती उम्र लगभग 40 वर्ष, शिवरती उम्र लगभग 55 वर्ष सहित शिवम उम्र लगभग 11 वर्ष, रामनाथ उम्र लगभग 20 वर्ष का इलाज कराया गया है।