RSS संघ शताब्दी वर्ष पर होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित भव्य महानाट्य, पोस्टर का हुआ विमोचनRSS संघ शताब्दी वर्ष पर होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित भव्य महानाट्य, पोस्टर का हुआ विमोचन
Spread the love

RSS संघ शताब्दी वर्ष पर होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित भव्य महानाट्य, पोस्टर का हुआ विमोचन

सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा में (RSS) संघ शताब्दी वर्ष एवं राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित एक भव्य महानाट्य का मंचन बानापुरा में किया जाएगा।
यह प्रस्तुति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में भोपाल एवं मुंबई से आए कलाकारों द्वारा उनके जीवन, राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। महानाट्य का आयोजन दिनांक 21 जून 2026, रविवार को कुसुम महाविद्यालय सभागार, बानापुरा (सिवनी मालवा) में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह प्रस्तुति दर्शकों को राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति एवं सेवा के मूल्यों से परिचित कराएगी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी साझा करने एवं महानाट्य के पोस्टर विमोचन के लिए सोमवार को विश्राम गृह, बानापुरा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, कलाकारों की भागीदारी एवं आयोजन की विशेषताओं की जानकारी दी।
आयोजनकर्ता गुलशन कावडे ने बताया की कार्यक्रम का लेखन एवं निर्देशन मेरे द्वारा 1 वर्ष की रिसर्च के बाद किया गया है। उन्होंने बताया की जितने भी महापुरुष है हम सभी को जानते है, लेकिन परमपूज्य हेडगेवार जी का इतिहास छुपाया गया है मैंने जब इनके बारे में रिसर्च की तब मुझे लगा की इनकी जीवनी सभी के सामने आना चाहिए। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सांस्कृतिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

अब तक की ख़बरें