''माटी गणेश सिद्ध गणेश'' अभियान के तहत विद्यार्थियों ने बनाई मिट्टी की गणेश प्रतिमाएँ''माटी गणेश सिद्ध गणेश'' अभियान के तहत विद्यार्थियों ने बनाई मिट्टी की गणेश प्रतिमाएँ
Spread the love

”माटी गणेश सिद्ध गणेश” अभियान के तहत विद्यार्थियों ने बनाई मिट्टी की गणेश प्रतिमाएँ

पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश

सिवनी मालवा विधानसभा के डोलरिया महाविद्यालय में ईको क्लब द्वारा ”माटी गणेश सिद्ध गणेश” अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गणेश उत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता का सृजन करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा कु. मेघा राजपूत (बी.ए. प्रथम वर्ष) और छात्र गौतम घोगड़े (बी.ए. चतुर्थ वर्ष) ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा को आकार दिया। वहीं, स्थानीय कलाकारों एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोलरिया के छात्रों के साथ शिक्षक मुकेश शुक्ला के निर्देशन में विद्यालय के छात्रों हर्षित प्रजापति, प्रियल यादव एवं अन्य साथियों ने भी आकर्षक ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएँ तैयार कीं।

 

प्राचार्य एवं अधिकारियों का मार्गदर्शन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहरसिंह हिंडोलिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के लिए कौशल विकास और पर्यावरणीय जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है।

एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. विनोद राय ने छात्रों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

शपथ और प्रेरणा

ईको क्लब प्रभारी डॉ. पंकज कुमार साहू ने छात्रों को संस्कृति आधारित पहचान को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। वहीं, सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रेमलता पाटिल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र कुमार मालवीय, श्री कुलदीप सिंह भदौरिया, श्री गौरव वर्मा, डॉ. बन्दना नामदेव सहित छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

”माटी गणेश सिद्ध गणेश” अभियान ने न केवल विद्यार्थियों को कौशल का अभ्यास कराया, बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया।