ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार आज: नमाज अदा करने के लिए ईदगाह सहित मस्जिदों में उमड़ी भीड़ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार आज: नमाज अदा करने के लिए ईदगाह सहित मस्जिदों में उमड़ी भीड़
Spread the love

ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार आज: नमाज अदा करने के लिए ईदगाह सहित मस्जिदों में उमड़ी भीड़

सिवनी मालवा में सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा इंतजाम के साथ बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। नगर के ईदगाह पर सुबह 8 बजे सामूहिक नमाज पढ़ी गई। जहां पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस प्रशासन अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद दिखे।

जामा मस्जिद सदर शेख साजिद ने बताया की आज ईद-अल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। मुस्लिमों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक बकरीद का त्यौहार होता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, 12वें महीने की 10 तारीख को बकरीद का त्योहार मनाए जाने की परंपरा है। यह पर्व रमजान खत्म होने के 70 दिन बाद आता है। जिसके चलते सुबह से ही नगर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह सबसे पहले ईदगाह में नमाज पढ़ी गई है इसके बाद मस्जिदों में नमाज पढ़ी जायेगी।

बकरीद पर्व पर जरूरतमंदों का ख्याल रखा जाता है। नमाज के बाद पैगंबर हजरत इब्राहिम और पैगंबर हजरत इस्माइल की असीम कुर्बानी को याद करते हुए बकरा और अन्य पशु की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी पर्व बकरीद पैगंबर हजरत इब्राहिम एवं पैगंबर हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में यह पर्व मनाया जाता है। इस दौरान सभी से अमन और भाईचारा कायम रखने की प्रशासन ने अपील की है।