सड़कों पर तेज गति से फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों पर पुलिस नजर रख रही है। यातायात पुलिस हाइवे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति जांचने के लिए स्पीडोमीटर का प्रयोग कर रही है। शनिवार को जांच के दौरान ओवर स्पीड मिले 8 वाहनों का चालान काटा गया। यातायात पुलिस की ओर से शनिवार को नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर वाहनों के गति का मापन स्पीडोमीटर से किया गया।
सिवनी मालवा पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई में वाहनों की गति स्पीडोमीटर से जांची गई। जिसमें से जो वाहन ओवर स्पीड यानि सीमा से अधिक गति से वाहन चलाते पाया गया। इन वाहनों का चालान काटा गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायद दी जाती है। इसके बाद भी लोग पालन नहीं करते और बिना हेलमेट, तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं।
इससे कई बार बड़ी दुर्घटनाएं होती है और लोगों की जांच चली जाती है। वहीं यदि यातायात नियम का पालन करते हुए वाहन चलाएंगे तो निश्चित ही दुर्घटनाओं से बचे रहेंगे। उन्होंने बताया कि निर्देश के बाद भी जो लोग नियम का पालन नहीं करते उनके विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सिवनी मालवा में नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर स्पीडोमीटर से चेकिंग की गयी। जिसमें ओवर स्पीड मिले 8 वाहनों का चालान किया गया। जिनसे लगभग 8000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।