आचार संहिता की BMO उड़ा रहे धज्जियां, कर रहे महिला कर्मियों के साथ पार्टीआचार संहिता की BMO उड़ा रहे धज्जियां, कर रहे महिला कर्मियों के साथ पार्टी
Spread the love

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के लागू है और शासकीय अधिकारी, कर्मचारी ही उसका मखौल उड़ा रहे हैं तो आम आदमी कैसे आचार संहिता का पालन करेगा। आचार संहिता लागू होते ही अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति भी नहीं है, इसके बावजूद बाहर के प्रदेशों में भी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा बेखौफ यात्राएं की जा रही है तथा आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है।

जब जिम्मेदार ही ऐसा कर रहे हैं तो आम आदमी की क्या बात है। हाल ही में एक मामला डोलरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ का सामने आया है। बीएमओ डॉक्टर राजेश मीना तवा बांध के पास पार्टी करते नजर आ रहे हैं। सरेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनाव आचार संहिता के चलते डॉक्टर राजेश मीना एक होटल में महिला कर्मियों के साथ पार्टी कर रहे हैं और बोतल लहराकर डांस कर रहे हैं। अब जिला प्रशासन इन डॉक्टरों पर क्या कार्रवाई करता है ये तो समय ही बताएगा।