सिवनी मालवा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का 45वां स्थापना दिवस विधायक प्रेमशंकर वर्मा के निवास पर मनाया गया। इस अवसर पर आज विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा के भीलट देव मंण्डल बूथ क्रमांक-178, के भाजपा परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा की जब पार्टी की शुरुआत हुई थी, तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन भाजपा को देश की जनता का प्रचंड बहुमत मिलेगा। लेकिन नरेंद्र मोदी नाम ने ये सब कर दिखाया। बीजेपी न केवल देश मे स्पष्ट बहुत वाली सरकार बनी बल्कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निकल कर सामने आई।
उन्होंने बताया की 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। देश भर में कांग्रेस के माहौल के बीच जनसंघ से निकली भारतीय जनता पार्टी का सफर आसान नहीं था। “इस दीपक में तेल नहीं, सरकार बनाना कोई खेल नहीं ” जनसंघ के चुनाव चिन्ह के बारे में ये नारा लगा। जो कि उसके नए रूप भाजपा का 1984 तक पीछा करता रहा। जब पार्टी को महज दो सीटें मिली थी। दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से आगे बढ़ी पार्टी ने आज वो फतह हासिल कर ली है जो कि अपने आप में एक अलग इतिहास बनाती है।
आज भाजपा देश के अधिकतर राज्यों में काबिज है, तो दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी का तमगा भी उसके नाम है। पार्टी के शुरुआती दौर के सफर को अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढाया , जिसके बाद लालकृष्ण आडवाणी की बुलंद आवाज ने पार्टी को मजबूती दी। भारतीय जनता पार्टी आज मोदी – शाह की जोड़ी के साथ 400 पार की तरफ बढ़ रही है। इस पार्टी पर देश की हर नागरिक को भरोसा है और यही भरोसा हमें इस बार भी चुनाव में जीत दिलाने के लिए काम आएगा। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के तालकटोरा में जिस संकल्प के साथ जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई वह संकल्प पूरा देश साकार होता हुआ देख रहा है।