सिवनी मालवा में अपहरण कांड का खुलासा, पुलिस ने 24 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तारसिवनी मालवा में अपहरण कांड का खुलासा, पुलिस ने 24 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

सिवनी मालवा में अपहरण कांड का खुलासा, पुलिस ने 24 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

सिवनी मालवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपनगरी बानापुरा से रविवार शाम घर के सामने से हुए लगभग 3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का खुलासा सिवनी मालवा पुलिस ने मात्र 24 घंटे में कर दिया। सोमवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का बच्चे के पिता से पुराना विवाद था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौका पाकर रविवार शाम बच्चे को घर के सामने से उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की और आसपास के सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य तकनीकी साधनों की मदद ली।

जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन सिवनी मालवा से होती हुई टिमरनी तहसील के सौताड़ा गांव तक ट्रेस की गई। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार रात नर्मदापुरम रेंज के आईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी एवं बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पूरी पुलिस टीम का माला पहनाकर आभार व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

अब तक की ख़बरें