NSUI ने किया एनसीईआरटी मॉड्यूल का विरोध, कुसुम महाविद्यालय गेट पर मॉड्यूल का पर्चा जलाकर जताया आक्रोशNSUI ने किया एनसीईआरटी मॉड्यूल का विरोध, कुसुम महाविद्यालय गेट पर मॉड्यूल का पर्चा जलाकर जताया आक्रोश
Spread the love

NSUI ने किया एनसीईआरटी मॉड्यूल का विरोध, कुसुम महाविद्यालय गेट पर मॉड्यूल का पर्चा जलाकर जताया आक्रोश

सिवनी मालवा नगर में सोमवार दोपहर 3 बजे NSUI कार्यकर्ताओं ने एनसीईआरटी द्वारा हाल ही में जारी किए गए नए मॉड्यूल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एनएसयूआई प्रदेश सचिव सचिन यादव के नेतृत्व में कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा के मुख्य द्वार पर किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मॉड्यूल की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार और आरएसएस-भाजपा पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि एनसीईआरटी का नया मॉड्यूल भारत के गौरवशाली इतिहास के साथ खिलवाड़ है। इसमें कई तथ्य तोड़े-मरोड़े गए हैं और बच्चों को ग़लत जानकारी पढ़ाई जा रही है। एनएसयूआई का आरोप है कि इस तरह की शिक्षा व्यवस्था से आने वाली पीढ़ी के मन और दिमाग़ में ज़हर घोलने का काम किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुचबंदिया ने कहा कि सरकार शिक्षा को राजनीति का हथियार बना रही है। यह देश और समाज दोनों के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हर स्तर पर इसका विरोध करेगी और अगर जल्द ही इस मॉड्यूल को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रांजल रघुवंशी ने कहा कि विद्यार्थियों को इतिहास की सही और निष्पक्ष जानकारी मिलनी चाहिए। इतिहास बदलने से न तो सच्चाई बदलेगी और न ही देश का भविष्य सुरक्षित होगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता करण मालवीय, काशी रघुवंशी, सुमित सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार और एनसीईआरटी से मांग की कि इस मॉड्यूल को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा विरोध और तेज किया जाएगा।