सिवनी मालवा नगर में हो रहे सुनियोजित अतिक्रमण पर चुप क्यों है नगर पालिका प्रशासन ??सिवनी मालवा नगर में हो रहे सुनियोजित अतिक्रमण पर चुप क्यों है नगर पालिका प्रशासन ??
Spread the love

सिवनी मालवा नगर पालिका की लापरवाही के चलते नगर अतिक्रमण की चपेट में आता जा रहा है। लेकिन लगातार हो रहा सुनियोजित अतिक्रमण पर विधायक सहित नगर के जनप्रतिनिधि चुप है। हैरानी की बात है कि नगर पालिका प्रशासन इस अतिक्रमण पर लंबी चुप्पी साधे हुए है! पूरा शहर अवैध अतिक्रमण की चपेट में है। नगर पालिका प्रशासन व्यवस्था बनाने में विफल रहा है। बानापुरा बस स्टैंड से लेकर सिवनी मालवा के संकटमोचन हनुमान मंदिर तक नगर अतिक्रमण की चपेट में है।

नगरवासी बताते है की पूर्व एसडीएम अखिल राठौर ने नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का जिम्मा उठाया था। परन्तु नगर को सुधारने के चक्कर में सफेदपोश नेताओं ने उनका ही तबादला करा दिया। उसके बाद से ही नगर के हाल ये है की दुकानदारों ने सड़कों तक अतिक्रमण कर रखा है यहाँ तक की नदी नालों के उपर भी अतिक्रमणकारियों ने पक्के निर्माण कर रखे हैं।

शासन-प्रशासन के अधिकारी भी नगर में घूमने निकलते हैं, लेकिन उनको भी नगर की दुर्दशा नहीं दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसा, स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन की तो अतिक्रमण को मौन स्वीकृति है। शहर में कोई बड़ा वीवीआईपी आ जाये तो शहर की सड़कों को साफ सुथरी कर दी जाती है, लेकिन वीआईपी के जाने के बाद से फिर से शहर बदरंग हो जाता है।