सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले छोड़ा साथ, थामा बीजेपी का दामनसैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले छोड़ा साथ, थामा बीजेपी का दामन
Spread the love

सिवनी मालवा में लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में मची भगदड़ खत्म ही नहीं हो रही है। पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी ने पिपरिया में पीएम मोदी की सभा में भाजपा का दामन थाम लिया था वही गुरुवार को कांग्रेस नेताओं समेत लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी के निवास पर लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी तथा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा की अब उस कांग्रेस में रहकर क्या करना जो कांग्रेस भगवान राम जी के मंदिर के लोकार्पण में जाने से इनकार करती हो, निमंत्रण लेने से इनकार करती हो। भगवान् राम के दर्शन करने में कौन सी राजनीति आ गई? इस प्रकार की गलत नीतियों के कारण ही कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता बीजेपी में आ गए है। कांग्रेस के लोग कह रहे है की भैया ये तो जाना ही था, कचरा साफ़ हो गया। मै कहता हूँ जिसको भगवान राम में विश्वास है वो सारे कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हो गए है, अब कांग्रेस में सिर्फ कचरा बचा है।

भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर पहुंचाया जाता है। आप भाजपा के परिवार में आए हो। आपके पास ऐसा मौका कभी भी आ सकता है। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेता/कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको अधिकार दिया जाता है कि आप भी अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ सकते हो। उनको वही सम्मान दिया जाएगा, जो यहां पर आपको दिया गया है। वही लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने कहा की कांग्रेस से भाजपा में आए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति में सभी का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 29 सीटे जीतकर मोदी जी का 400 पार का नारा पूरा होगा।