दुर्गा नवमी पर निकाली जवारा कलश यात्रा: शीतला माता मंदिर से हुई यात्रा की शुरुआतदुर्गा नवमी पर निकाली जवारा कलश यात्रा: शीतला माता मंदिर से हुई यात्रा की शुरुआत
Spread the love

बुधवार शाम सिवनी मालवा के प्राचीन शीतला माता मंदिर से जवारा कलश विसर्जित करने के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान जवारा दर्शन के लिए गलियों में लोगों की भीड़ लग गई थी। कलश यात्रा के दौरान दर्शन करने वालों की लंबी कतार थी। जवारे के पीछे गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। साथ ही उसके पीछे महिलाएं जवारा कलश सिर पर लिए चल रही थी। यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य किया और जयकारे लगाए।

जवारा विसर्जन यात्रा शीतला माता मंदिर परिसर से निकल कर कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां सभी जवारा कलश उठाए महिलाएं चल रही थी। जवारा विसर्जन देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क के दोनों ओर इकट्ठा हुए थे। वहीं शीतला माता मंदिर में स्थापित किए कलश और जवारों को पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना कर विसर्जित किया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग के ओर से चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं यात्रा को लेकर नगर वासियों में काफी उत्साह था। दुर्गा नवमी के दिन सिवनी मालवा नगर धर्म मय हो गया, नगर में हर तरफ भक्ति भाव देखने को मिल रहा था।