सिवनी मालवा थाने में वर्षों से जमे हैं कई पुलिसकर्मी, आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों से है सांठगाठ
सिवनी मालवा अनुविभाग के सिवनी मालवा, थाने में भी कई पुलिसकर्मी अंगद के पैर की तरह कई वर्षों से जमे हुए हैं। पुलिस नियमावली के तहत किसी भी थाने में कोई भी सिपाही व अधिकारी तीन वर्षों से अधिक नहीं रह सकते, लेकिन सिवनी मालवा थाने में कई पुलिसकर्मी वर्षों से जमे हुए हैं। विधानसभा चुनाव तथा लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले जारी हुई तबादला सूची से भी उक्त पुलिस वाले बच निकले हैं। कई बार तबादला सूची बनी जिसमें कई पुलिसकर्मी बचते चले आ रहे हैं।
पुलिस मुख्यालय के आदेश हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी किसी एक थाने में तीन वर्षों से अधिक नहीं रह सकता, परंतु सिवनी मालवा थाने में कई पुलिसकर्मी अंगद के पैर की तरह जमे हैं। बीते वर्षों में कई आईपीएस बदले, लेकिन उक्त पुलिसकर्मी तबादला सूची से बचते चले आ रहे हैं।
लम्बे समय से एक है जगह होने के चलते अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के साथ इनका उठना बैठना भी होता है। जिसके चलते अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त होता जा रहा है। साथ ही अधिकांस मामलों में ऐसे पुलिसकर्मी कार्रवाई ना करते हुए अपराधियों को बचाने का प्रयास करते नजर आते है।