सिवनी मालवा के स्थानीय राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में 14 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण समाज की एक बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों के द्वारा चर्चा की जाएगी। बैठक में आमंत्रण पत्र वितरित करने और परशुराम जयंती में शोभा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों को किस तरह से आयोजित किया जाएगा इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
सिवनी मालवा सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विकास पाठक ने बताया की पूर्व में 2 बार बैठक आयोजित की जा चुकी है वही अंतिम बैठक 14 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित की जायेगी जिसमे ब्राह्मण समाज के प्रत्येक घरों तक आमंत्रण भेजने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया की भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप में मनाने को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है। इस वर्ष भगवान् परशुराम जन्मोत्सव 10 मई को आयोजित किया जाएगा।
आपको बता दें की प्रतिवर्ष सिवनी मालवा नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करता है। वहीं भगवान परशुराम का पूजन अर्चन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव में निकलने वाली शोभा यात्रा में अलग-अलग प्रकार की कई झांकियां भी सजाई जाती है।