मुंबई। बेबी, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी सुरप हिट फिल्म देने वाले बॉलीवुड स्टार अभिनेता अक्षय कुमार 9 फरवरी को अपनी नई फिल्म पैडमैन के जरिए सिनेमाघरों में आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय ने एक बार फिर कुछ वैसा ही करने की कोशिश की है जो उन्होंने अपनी पिछली फिल्म टॉयलेट-एक प्रेमकथा में किया था।
फिल्म में अक्षय अपने सुपरस्टार वाले अंदाज में एक सामाजिक समस्या सुलझाने की कोशिश करते नजर आते हैं। ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम के जीवन पर आधारित है। इन्होंने महिलाओं की सैनिटरी पैड की मुश्किल को हल करने के लिए पैड बनाने वाली मशीन का अविष्कार किया था। अक्षय फिल्म में इनका ही रोल कर रहे हैं।
फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं। अक्षय फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो महिलाओं के पीरियड्स के दौरान उनकी मुश्किलों को समझने की कोशिश करता है। वहीं वह महिलाओं की इन मुश्किलों का हल भी ढूंढ निकालता है।
फिल्म में दिखाया जाता है कि ग्रामीण जीवन में शर्म और लाज का घूंघट ओढ़े महिलाओं का जीवन कैसा है। उस घूंघट के पीछे छिपी महिलाओं की गंभीर परेशानियां क्या हैं और ये पैडमैन उन परेशानियों को दूर करने के लिए न सिर्फ कड़ी मेहनत करता है बल्कि समाज की छोटी सोच से भी लड़ता है।
पैडमैन अपने घर की लक्ष्मी (पत्नी) को ही इस परेशानी से जूझते हुए देखता है और उसकी मुश्किलों को खत्म करने के मिशन पर निकल पड़ता है। इतना ही नहीं इस दौरान उसके सामने कई रुकावटें आती हैं लेकिन पैडमैन हार नहीं मानता। इस दौरान उसके बुलंद इरादे उसे विदेश के सेमिनार तक ले जाते हैं जहां वह अपने आइडियाज शेयर करता है।
इसके ठीक उलट पैडमैन को अपने गांव अपने परिवार और समाज के विरुद्ध भी खड़ा होना पड़ता है। आर बाल्कि द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे पैडमैन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। वहीं पैडमैन के इस मिशन में उनकी सहायता करने में सोनम कपूर उनका साथ देती हैं। सोनम फिल्म में एक सोशल एक्टिविस्ट की भूमिका में हैं।
——————————– LIke—-Share—–Comment—————————-
Subscribe Now : https://www.youtube.com/channel/UC-bBSC0A8-d7vbF3axK1oag
Follow On Twitter : https://twitter.com/nishpaksh_baat
Follow On Facebook: https://www.facebook.com/Nishpakshbaatlive/
Follow On Google Plus : https://plus.google.com/u/0/+NishpakshBaat
Follow On Instagram : https://www.instagram.com/?hl=en
Follow On Whatsapp : +917828333383 ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Latest Video : https://www.youtube.com/channel/UC-bBSC0A8-d7vbF3axK1oag
keep watching~~~Keep supporting~~~Keep Sharing Thank To All Viewer